निरंजनी घाट, वाराणसी

लेख - Yogi Deep

Last Updated on January 9, 2025 by Yogi Deep

काशी के विभिन्न घाटों में से निरंजनी घाट एक विशेष स्थान रखता है। यह घाट न केवल अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, बल्कि इसका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी बहुत गहरा है। 

निरंजनी घाट इतिहास

निरंजनी घाट पर स्थित निरंजनी अखाड़ा (बी. 3/155) इस घाट का मुख्य आकर्षण है। यह अखाड़ा नागा साधुओं का प्रसिद्ध स्थान है, और इसी अखाड़े के आधार पर इसका का नाम निरंजनी घाट पड़ा। 1897 ई. से पहले, इस अखाड़े का विशाल भवन चेतसिंह किले का एक भाग हुआ करता था, जिसे काशी नरेश ने नागा साधुओं को दान कर दिया था। वहीँ स्थित एक शिलालेख से यह जानकारी प्राप्त होती है कि यहाँ अखाड़े की स्थापना सन् 1897 ई० में हुई थी।

निरंजनी घाट पर स्थित मंदिर

घाट पर स्थित अखाड़े में चार प्रमुख मंदिर हैं, जिनमें निरंजनी महाराज की पादुका और दुर्गा, गौरी-शंकर तथा माँ गंगा की मूर्तियाँ प्रतिष्ठित हैं। इन मंदिरों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व काशी के धार्मिक जीवन से जुड़ी हुई है। इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु यहाँ आते हैं और यहाँ का शांत माहौल उन्हें अध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।

निरंजनी घाट, वाराणसी - Niranjani Ghat
निरंजनी घाट, वाराणसी – Niranjani Ghat

घाट का पुनर्निर्माण और वर्तमान स्थिति

निरंजनी घाट का पुनर्निर्माण 1958 ई. में राज्य सरकार द्वारा किया गया था, जिससे यह घाट अब पक्का, स्वच्छ और सुदृढ़ हो गया है। हालांकि इसका धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व कम है, लेकिन यह ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बहुत प्राचीन है और कभी काशी के पंचतीर्थ घाटों का हिस्सा हुआ करता था।

स्थानीय उत्सवों में घाट की रौनक

हालांकि लोग यहाँ धार्मिक स्नान के लिए नहीं आते, लेकिन घाट पर स्थानीय उत्सवों, विशेषकर देव दीपावली के दौरान, बहुत रौनक होती है। इस समय घाट को बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है, जिससे यहाँ का माहौल और भी शानदार हो जाता है।

निरंजनी घाट की शांति

निरंजनी घाट का वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण है। यहाँ पर पर्यटक और स्थानीय लोग सुबह और शाम के समय सैर सपाटा मारते हुए चल देते हैं और यहाँ वे शांति का अनुभव करते हैं। काशी के अन्य घाटों में जहाँ हलचल रहती है, वहीँ निरंजनी घाट पर एक अलग ही शांति का अनुभव होता है। यदि आप काशी के घाटों में किसी शांतिपूर्ण स्थान की तलाश कर रहे हैं, तो निरंजनी घाट पर समय बिताना आपके लिए एक अद्भुत अनुभव हो सकता है।

अतः

निरंजनी घाट काशी के अन्य प्रसिद्ध घाटों से अलग एक विशिष्ट स्थान है। यहाँ का शांत वातावरण, धार्मिक महत्व, और ऐतिहासिक धरोहर इसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक आदर्श स्थल बनाता है। यदि आप काशी की गंगा आरती और हलचल से दूर कुछ समय शांति से बिताना चाहते हैं, तो निरंजनी घाट आपके लिए एक बेहतरीन स्थल हो सकता है।

Google Geo Location

आदि काशी - Aadi Kashi

Aadi Kashi आदि काशी के इस वेबसाइट पर आपका स्वागत है। इस वेबसाइट को काशी के अध्यात्मिक एवं प्राचीनता को समझने हेतु बनाया गया है। काशी यूं तो कई युगों पुराना है, परन्तु इसे समझना उतना ही जटिल है। बस इसी जटिलता को सरल बनाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट को बनाया गया है।

Leave a Comment