Last Updated on September 25, 2025 by Yogi Deep
रामनगर की रामलीला की एक विशेषता यह है कि इसे 31 दिनों तक विस्तारित किया जाता है। रामनगर की 31 दिनों तक चलने वाली रामलीला में भगवान राम के जीवन के प्रमुख प्रसंगों का विस्तृत मंचन होता है। यहाँ श्री रामलीला रामनगर 2025, काशी, आ० सं० २०८२ वि० मानस संवत् ४५१ के प्रत्येक दिन की रामलीला का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:
दिवस 1 – रावण का जन्म एवं क्षीरसागर
06/09/2025 – शनिवार

लीला – रावण का जन्म, दिग्विजय, क्षीरसागर की झांकी, देव स्तुति, आकाशवाणी।
- रामलीला स्थल- रामबाग से पोखरा तक।
- प्रसंग- बालकाण्ड दोहा संख्या-175-1 से बालकाण्ड- 187-6 तक।
दिवस 2 – क्षीर सागर की झांकी
07/09/2025 – रविवार

लीला – रावण का जन्म, दिग्विजय, क्षीरसागर की झांकी, देव स्तुति, आकाशवाणी।
- रामलीला स्थल- रामबाग से पोखरा तक।
- प्रसंग- बालकाण्ड दोहा संख्या-175-1 से बालकाण्ड- 187-6 तक।
दिवस 3 – श्रीरामजी का जन्म, विराट दर्शन
08/09/2025 – सोमवार

लीला – श्री अवध शृंगीऋषिकृत यज्ञ, अद्भुत झाँकी, श्रीरामजी आदि का जन्म, विराट दर्शन, बाललीला, यज्ञोपवीत, मृगया।
- रामलीला स्थल- अयोध्या।
- प्रसंग- बालकाण्ड दोहा संख्या- 187-7 से बालकाण्ड-205- 1 तक।
दिवस 4 – ताड़का -सुबाहु-वध,
09/09/2025 – मंगलवार

लीला – विश्वामित्र-आगमन, ताड़का -सुबाहु-वध, मारीच-निरसन, अहिल्या-तारण, गंगा- दर्शन, मिथिला-प्रवेश श्रीजनक-मिलन।
- रामलीला स्थल- अयोध्या से जनकपुर तक।
- प्रसंग- बालकाण्ड दोहा संख्या-205-2 से बालकाण्ड-217 तक।
दिवस 5 – फुलवारी
10/09/2025 – बुधवार

लीला – श्री जनकपुर-दर्शन, अष्ट-सखी-संवाद, ‘फुलवारी’।
- रामलीला स्थल- जनकपुर।
- प्रसंग- बालकाण्ड दोहा संख्या-217-1 से बालकाण्ड-238-8 तक।
दिवस 6 – धनुष यज्ञ
11/09/2025 – गुरुवार

लीला – धनुष-यज्ञ, परशुराम-संवाद।
- रामलीला स्थल- जनकपुर।
- लीला – बालकाण्ड दोहा संख्या-238-9 से बालकाण्ड-289 तक।
दिवस 7 – श्री राम विवाह
12/09/2025 – शुक्रवार

लीला – श्री अवध से बारात का प्रस्थान, जनकपुर में विवाह।
- रामलीला स्थल- अयोध्या से जनकपुर तक।
- प्रसंग- बालकाण्ड दोहा संख्या-289-1 से बालकाण्ड-327 तक
दिवस 8 – जनकपुर से बारात की विदाई
13/09/2025 – शनिवार

लीला – जनकपुर से बारात की विदाई, अवध में परिछन तथा शयन की झाँकी।
- रामलीला स्थल- जनकपुर से अयोध्या तक।
- प्रसंग- बालकाण्ड दोहा संख्या-327-1 से बालकाण्ड-361 तक।
दिवस 9 – श्री राम राज्याभिषेक, कोपभवन
14/09/2025 – रविवार

लीला – राज्याभिषेक-सभारम्भ, कोपभवन।
- रामलीला स्थल- अयोध्या।
- प्रसंग- अयोध्या काण्ड श्लोक-1 से अयोध्या काण्ड-57-1 तक।
दिवस 10 – वन गमन, निषाद मिलन
15/09/2025 – सोमवार

लीला – वन-गमन, निषाद-मिलन, श्री लक्ष्मणकृत गीता उपदेश।
- रामलीला स्थल- अयोध्या निषाद मिलन तक।
- प्रसंग- अयोध्या काण्ड दोहा संख्या-57-2 से अयोध्या काण्ड-93-1 तक।
दिवस 11 – चित्रकूट निवास
16/09/2025 – मंगलवार

लीला – गंगावतरण, भरद्वाज समागम, यमुनावतरण, ग्रामवासी मिलन, बाल्मीकि- समागम, चित्रकूट निवास, सुमन्त का अयोध्यागमन, श्री दशरथ…।
- रामलीला स्थल- निषाद मिलन से चित्रकूट, चित्रकूट से अवध तक।
- प्रसंग- अयोध्या काण्ड दोहा-93-3 से अयोध्या काण्ड-158-1 तक
दिवस 12- भरतागमन, निषाद-मिलन
17/09/2025 – बुधवार

लीला – श्री अवध में भरतागमन, सभा, श्रीभरत का चित्रकूट-प्रयाण, निषाद-मिलन, गंगावतरण, भरद्वाज-आश्रम-निवास।
- रामलीला स्थल- अयोध्या से भारद्वाज आश्रम तक।
- प्रसंग- अयोध्या काण्ड दोहा-158-2 से अयोध्या काण्ड-215 तक।
दिवस 13 – ग्रामवासी-मिलन, श्री रामचन्द्र दर्शन
18/09/2025 – गुरुवार

लीला – भरत का यमुनावतरण, ग्रामवासी-मिलन, श्री रामचन्द्र दर्शन।
- रामलीला स्थल- भरद्वाज आश्रम से चित्रकूट तक।
- प्रसंग- अयोध्या काण्ड दोहा-215-1 से अयोध्या काण्ड-252-7 तक।
दिवस 14 – वशिष्ठ-सभा
19/09/2025 – शुक्रवार

लीला – वशिष्ठ-सभा, श्री चित्रकूट में जनकागमन तथा सभा।
- रामलीला स्थल- चित्रकूट।
- प्रसंग- अयोध्या काण्ड दोहा-252-8 से अयोध्या काण्ड-306-2 तक।
दिवस 15 – श्री भरत चित्रकूट विदाई व् नन्दीग्राम-निवास
20/09/2025 – शनिवार

लीला – भरत जी का चित्रकूट से विदा होकर अयोध्यागमन, नन्दीग्राम-निवास।
- रामलीला स्थल- चित्रकूट से अयोध्या तक
- प्रसंग- अयोध्या काण्ड दोहा-306-3 से अयोध्या काण्ड-326 तक।
दिवस 16 – जयन्त नेत्र-भंग, गृद्धराज-समागम, गीता उपदेश
21/09/2025 – रविवार

लीला – जयन्त नेत्र-भंग, अत्रि- मुनि- मिलन, विराध-वध, इन्द्र दर्शन, शरभंग- सुतीक्षण-अगस्त्य, गृद्धराज-समागम, पंचवटी में निवास, गीता उपदेश।
- रामलीला स्थल- चित्रकूट से पंचवटी तक।
- प्रसंग- अरण्य काण्ड श्लोक-1 से अरण्य काण्ड दोहा-16-2 तक।
दिवस 17 – नक्कटैया व् सीता हरण
22/09/2025 – सोमवार

लीला – शूर्पणखा-नासिका छेदन, खरदूषण-वध, श्री जानकी हरण, रावण गृद्धराज-युद्ध।
- रामलीला स्थल- पंचवटी।
- प्रसंग- अरण्य काण्ड दोहा-16-3 से अरण्य काण्ड दोहा-29-4 तक।
दिवस 18 – जानकी वियोग, शवरी-फल भोजन, हनुमान-सुग्रीव मिलन
23/09/2025 – मंगलवार

लीला – श्री जानकी वियोग में श्रीरामकृत विलाप व जटायु की अत्येष्टि, शवरी-फल भोजन, वन वर्णन, पंपासर पर्यटन, नारद, हनुमान-सुग्रीव मिलन।
- रामलीला स्थल- पंचवटी से पम्पासर तक।
- प्रसंग- अरण्य काण्ड दोहा-29-5 से किष्किन्धा काण्ड दोहा-6-24 तक
दिवस 19 – बालि-वध
24/09/2025 – बुधवार

लीला – बालि-वध, वर्षा-वर्णन, हनुमान का लंका प्रस्थान, संपाती मिलन।
- रामलीला स्थल- पम्पासर से रामेश्वर तक।
- प्रसंग- किष्किन्धा काण्ड दोहा-6-25 से किष्किन्धा काण्ड-30-ख तक।
दिवस 20 – श्रीजानकी-दर्शन, लंका-दहन
25/09/2025 – गुरुवार

लीला – हनुमान का सिन्धु पार, गमन, श्रीजानकी-दर्शन, लंका-दहन, पुनः श्री पदाम्बुज-समागम, समाचार निवेदन।
- रामलीला स्थल- रामेश्वर से लंका, लंका से पम्पासर तक यह लीला होगी।
- प्रसंग- सुन्दर काण्ड श्लोक-1 से सुन्दर काण्ड दोहा-35-5 तक।
दिवस 21 – विभीषण-मिलन, सेतु-निर्माण, शिव-स्थापना
26/09/2025 – शुक्रवार

लीला – श्री रघुबीर का सेना सहित सिन्धु तट प्रयाण, विभीषण-मिलन, सेतु-निर्माण, शिव-स्थापना।
- रामलीला स्थल- पम्पासर से रामेश्वर तक।
- प्रसंग- सुन्दर काण्ड दोहा-33-6 से लंका काण्ड दोहा-3 तक।
दिवस 22 – अंगद विस्तार
27/09/2025 – शनिवार

लीला – श्री रामजी का सेना-सहित सिन्धु पार होना, सेना वर्णन, सुबेलगिरि विश्राम, अंगद विस्तार।
- रामलीला स्थल- रामेश्वर से सुबेल गिरि तक।
- प्रसंग- लंका काण्ड दोहा-3-1 से लंका काण्ड दोहा-38-ख तक।
दिवस 23 – चारो फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण शक्ति
28/09/2025 – रविवार

लीला – चारो फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण पर शक्ति का प्रयोग तथा प्रतिकार।
- रामलीला स्थल- लंका।
- प्रसंग- लंका काण्ड दोहा-38ख-1 से लंका काण्ड दोहा-61-4 तक
दिवस 24 – कुम्भकर्ण-युद्ध और बध, मेघनाद युद्ध, नाग फास
29/09/2025 – सोमवार

लीला – कुम्भकर्ण-युद्ध और बध, मेघनाद युद्ध, नाग फास तथा यज्ञ और बध।
- रामलीला स्थल- लंका।
- प्रसंग- लंका काण्ड दोहा-61-5 से लंका काण्ड दोहा-77-3 तक
दिवस 25 – रावण-युद्ध
30/09/2025 – मंगलवार

लीला – रावण-युद्ध।
- रामलीला स्थल- लंका।
- प्रसंग- लंका काण्ड दोहा-77-4 से लंका काण्ड दोहा-84 तक।
दिवस 26 – रावण-युद्ध और रणभूमि अवलोकन
01/10/2025 – बुधवार

लीला – रावण-युद्ध और रणभूमि अवलोकन।
- रामलीला स्थल- लंका।
- प्रसंग- लंका काण्ड दोहा-84-1 से लंका काण्ड दोहा-99-6 तक
दिवस 27 – विजयादशमी, दशहरा
02/10/2025 – गुरूवार

लीला – रावण का रणक्षेत्र में मृत्यु शय्या पर शयन, श्रीराम विजय।
- रामलीला स्थल- लंका।
- प्रसंग- लंका काण्ड दोहा-99-7 से लंका काण्ड दोहा-105 तक।
दिवस 28 – विभीषण का राजतिलक, श्रीजानकी-मिलन
03/10/2025 – शुक्रवार

लीला – विभीषण का राजतिलक, श्रीजानकी-मिलन, देवस्तुति, श्रीराम का अवध प्रयाण, निषादराज में निवास।
- रामलीला स्थल- लंका से निषाद आश्रम तक।
- प्रसंग- लंका काण्ड दोहा-106 से उत्तर काण्ड श्लोक-3 तक।
दिवस 29 – भरत मिलाप
04/10/2025 – शनिवार

लीला – श्रीराम-भरत मिलाप।
- रामलीला स्थल- निषाद आश्रम से अयोध्या तक।
- प्रसंग- उत्तर काण्ड दोहा-1 से उत्तर काण्ड दोहा-11-ग तक।
दिवस 30 – श्रीराम-राज्याभिषेक
05/10/2025 – रविवार

लीला – श्रीराम राज्याभिषेक।
- रामलीला स्थल- अयोध्या।
- प्रसंग- उत्तर काण्ड दोहा-11ग-1 से उत्तर काण्ड दोहा-31 तक।
दिवस 31 – भोर की आरती, श्रीराम उपवन-विहार
06/10/2025 – सोमवार

लीला – श्रीराम उपवन-विहार, सनकादिक-मिलन, पुरजनोपदेश।
- रामलीला स्थल- अयोध्या से रामबाग तक।
- प्रसंग- उत्तर काण्ड दोहा-31-3 से उत्तर काण्ड दोहा-51 तक।
दिवस 31/32 – कोट विदाई
7/10/2025 – मंगलवार

लीला – कोट विदाई।
- रामलीला स्थल- किला
- प्रसंग- उत्तर काण्ड दोहा-51 से उत्तर काण्ड पूर्ण।
आशा है इस पोस्ट में आपको रामनगर की रामलीला से सम्बंधित जानकारियां जैसे Ramnagar Ramlila 2025 Date, Ramnagar ki Ramleela, Ramnagar Ramlila list 2025 इत्यादि की जानकारियां मिल चुकी होंगी।
2024 की आर्काइव देखें रामलीला रामनगर 2024
जय श्री राम
आदि काशी वेबसाइट, काशी को जानने का एक स्वतंत्र ऑनलाइन पोर्टल है, यहाँ आपके विचारों का स्वागत है। आप सभी से अनुरोध है की अधिक से अधिक लोगों को काशी के इस वेब पोर्टल से जोड़ें। आप हमसे सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से जुड़ सकते हैं। नीचे दिए गए “JOIN US” बटन को दबाकर आदि काशी वाट्सऐप चैनल को ज्वाइन करें !
